Maa Dadhimati Mandir me chori
अभी दाधीच समाज पुजारियों द्वारा १५-११-२०१० को हुए हमले की शर्मनाक घटना से उभरा ही था एक बार फिर माँ दधिमती मंदिर प्रांगण में कुछ ऐसा घटित हुआ जिसने फिर दाधीच समाज की भावनाओ को बुरी तरह आहत किया है |
हम बात कर रहे हैं २२ फ़रवरी रात करीब ३ बजे की जब माँ दधिमती निज मंदिर प्रांगण में चोरी हुई | अभी तक आई खबरों के अनुसार माँ दधिमती का चांदी का टीका, नथ, तेजरुपी चेहरा, लाखों के सोने चांदी के आभूषण व दानपात्र आदि सामान चोरी हुआ है |
चोर मुख्य द्वार सहित दो दरवाजों के ताले तोड़कर प्रतिमा पर चढ़ा चांदी का मुकुट, छत्र, मुखौटा, सोने का लूंग, बोर, नथ, झालरा सहित श्रृंगार के आभूषण व दानपात्र चुरा ले गए|
जानकारी लगने पर पुलिस ने नाकेबंदी करवाई, मगर चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। रोल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि माताजी मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रामकुमार रिणवा ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दधिमति माता मंदिर से चुराए गए आभूषणों में करीब चार किलो चांदी एवं दो तोला सोना बताया जा रहा है। जिसकी अनुमानित कीमत ढाई लाख रूपए से ऊपर आंकी गई है। मंदिर के आगे रखे दान पात्र में कितने रूपए थे इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सरगर्मी से जांच में जुटी है।
दाधीच समाज में इसका काफी रोष व्याप्त है | हम दाधीच समाज से अनुरोध करते है की जल्द ही हमें कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए जिस से ऐसी घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके |
आप अपने विचार हमें यहाँ भेज सकते हैं , हम आपके विचार आपके नाम के साथ maadadhimati.com पर प्रकाशित कर आपकी आवाज पूरे दाधीच समाज तक लेके जायेंगे |
अपने विचार भेजने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये |
माँ दधिमती.कॉम




